Kundahit News (Jamtara) गुरुवार को 13 हुए क्वारंटाइन और 2 गए होम क्वारंटाइन में


ग्राम समाचार कुंडहित:
गुरुवार को महाराष्ट्र के पुणे से लौटे 6 लोगों के अलावे गुवाहाटी और आसाम लौटे 7 सहित कुल 13 लोगों को दो अलग-अलग सेंटरों में क्वारंटाइन कराया गया। वहीं दो अन्य लोगों को स्वास्थ्य जांच के उपरांत होम क्वारंटाइन में में रहने की सलाह दी गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को  कुल 8 लोग कुंडहित लौटे इनमें से 7 लोगों को स्वास्थ्य जांच के उपरांत प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया। सभी लोग मुख्य रूप से गुवाहाटी और आसाम से वापस लौटे है। वही अन्य एक को अगले 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। वही प्रखंड के बागडेहरी में पुणे से 6 लोगों आए है। इनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इसके बाद सभी को क्वारंटाइन कराया जाएगा। वही बागडेहरी में भी एक व्यक्ति को स्वास्थ जांच के उपरांत होम क्वारंटाइन कराया गया है। बहरहाल कुछ दिनों तक धीमा रहने के बाद अब देश के अन्य राज्यों में रहकर काम करने वाले लोगों के लौटने का सिलसिला फिर से तेज हो चला है। बाहर से लोगों के लौटने को लेकर क्षेत्र के लोग आशंकित हैं। वही कोरोना संकट जारी रहने के कारण प्रशासन सहित तमाम लोगों की व्यस्तता कम होने का नाम नहीं ले रही है।
राहुल देव, ग्राम समाचार, कुंडहित
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें