Khaira News (Jamtara) कृषि कार्य में जुटने लगे किसान


ग्राम समाचार खैरा:
प्रक्षेत्र के खैरा, श्रीपुर,गेड़िया, माड़ालो, फुटबेड़िया, सालुका, चकनयापाड़ा, पैकबड़, जामदही, बन्दरडीहा, महूलबना आदि पंचायतों के गांवों में किसान कृषि कार्य में जुटने लगे हैं। लोग खेतों में गोबर डालने, खेतों की जुताई करने तथा बिचड़ा फैकने का काम कर रहे हैं। मान्यता के अनुसार रोहिनी नक्षत्र में बिचड़ा फेकना अच्छे कृषि कार्य के परिचायक माने जाते हैं। कहा जाता हैं रोहिनी नक्षत्र में डालें गये बिचड़े स्वस्थ और मजबूत होता हैं, इससे किड़े- मकोड़ै नहीं लगते हैं तथा फसल जल्दी तैयार होता है। दुसरी ओर मौसम की बेरुखी से किसान डरे सहमें है। लोगों को यह भय सताने लगा है कि इस वर्ष समय पर बारिश होगी या नहीं। मालूम हो कि कई वर्षों से किसान कृषि कार्य में मौसम की बेरूखी का मार खाते आ रहे हैं। इससे किसानों के मनोबल पर विपरीत असर पड़ता दिखाई दे रहा है।
विवेक आनंद, ग्राम समाचार, खैरा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें