Jamtara News जामताड़ा विधायक ने पारा शिक्षकों की समस्या को लेकर शिक्षा मंत्री का कार्य ध्यान आकृष्ट कराया

  फ़ोटो- शिक्षा मंत्री को ध्यान आकृष्ट करते विधायक व कृषि मंत्री बदल पत्र लेख

ग्राम समाचार जामताड़ा:
जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने पारा शिक्षकों की समस्या को उठाया। रांची स्थित शिक्षा मंत्री आवास में विधायक डॉक्टर अंसारी व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने पारा शिक्षकों की उचित मांग को लेकर शिक्षा मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। विधायक ने कहा कि पारा शिक्षकों के भरोसे राज्य की शिक्षा प्रणाली टीकी है। पारा शिक्षक शिक्षा-व्यवस्था की रीढ़ है। अल्प मानदेय पर बच्चों को उचित शिक्षा दे रहे हैं। पारा शिक्षक के परिवारों में काफी दयनीय स्थिति है। वे अपने बच्चों को उचित शिक्षा भी नहीं दे पा रहे हैं। इस अल्प मानदेय में परिवार चलाना कठिन है। फिर भी पारा शिक्षक आज स्कूल में हमारे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं।

पिछली सरकार ने चलाई थी गोलियां:
विधायक ने कहा पिछली सरकार ने पारा शिक्षकों पर गोलियां चलाई थी। आँशु के गोले छोड़े थे। लाठियां भांजी गई थी। इससे कई पारा साथी की मौत हो गई थी। कई घायल हो गए थे। लेकिन उनकी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी।

पारा शिक्षकों को मिलेगा सम्मान:
विधायक ने कहा कि पर शिक्षकों को उचित सम्मान मिलेगा। पारा ने उनकी सरकार के प्रति भरोसा जताया है। राज्य के मुखिया पारा शिक्षकों पर गंभीर है।
अनवर हुसैन, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें