Khaira News (Jamtara) खंतीपूर के ग्रामीणों ने किया रास्ता, परती पतित एवं गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग



ग्राम समाचार खैरा:
बिन्दापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत चापुड़िया पंचायत के खंतीपुर के ग्राम प्रधान गोविंद चौधरी एवं प्रभा देवी सहित सोलह आना रैयतों ने हस्ताक्षर युक्त एक आवेदन अंचलाधिकारी फतेहपुर को दिया है। जिसमे उल्लेख किया गया है कि  गांव के कई लोगों द्वारा सरकारी रास्ता, गौचर भूमी, एवं परती पतित जमीन को जबरन कब्जा कर जोत आबाद कर रहे है। जिससे हल -बैल  एवं  बैल  गाड़ी के अलावे पालतू मवेशियों को  चराने के लिए ले जाने में  कठिनाई का सामना ग्रामीणों को करना पड़ता है।इसका विरोध  करने पर आपसी तनाव बढ़ने लगता है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर विभागीय आमीन से नापी करा कर  ग्रामीणों द्वारा जबरन गौचर, परती पतित  एवं रास्ता को अधिग्रहण मुक्त कराने का मांग किया है।
-विवेक आनंद, ग्राम समाचार, खैरा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें