ग्राम
समाचार खैरा:
नाला
प्रखंड के जामदही गाँव स्थित जनवितरण प्रणाली के दुकानदार की मनमानी से परेशान
लखियाबाद के कार्डधारीयों ने वरून कुमार महतो के दुकान से अनाज लेने से मना कर
दिया है । कार्डधारियों के शिकायत पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जाॅन मरांडी लखियाबाद गाँव पहुंचकर मामले की जांच कीI संबंधित कार्डधारियों से पुछताछ किया, कार्डधारियों ने एमओ के समक्ष पीडीएस दुकानदार वरुण
कुमार महतो पर कम चावल देने व किरासन तेल
प्रति लीटर ज्यादा कीमत लेने का आरोप लगाया है I मौके पर कार्डधारी ब्रजकिशोर
महतो, मनमुकूट महतो, नदियानंद महतो, विष्णु मोहली, मनोहर मोहली, भीम मोहली, सनातन हांसदा, सुधीराम हांसदा सीतानाथ हांसदा, परेश पंडित आदि ने कहा है कि लखियाबाद
गाँव के लोगों को जामदही गाँव स्थित पीडीएस दुकान से अनाज मिलता हैI बीते माह दुकानदार वरुण कुमार महतो ने
प्रति कार्ड एक किग्रा चावल कम दिया है
वहीं किरासन तेल का कीमत तीस रुपये प्रति लीटर लिया हैl
विरोध
करने पर दुकानदार लोगों के साथ गाली गलौज करते
हुए कार्ड को बंद कराने की धमकी देते हैंI इस
माह लाभुको को राशन नहीं मिल सका है।कार्डधारियो ने एमओ से अन्य पीडीएस दुकान से
अनाज दिलाए जाने का मांग किया है। क्या कहते है एमओ -नाला प्रखंड के एम ओ जाॅन मरांडी ने कहा कि
लखियाबाद के लोगों से पुछताछ किया गया, पीडीएस
दुकानदार की ओर से कम अनाज देने व किरासन तेल की कीमत अधिक लेने की बात सामने आयी
है। दुकानदार पर आवश्यक कार्रवाई की बात कही।
ग्राम
समाचार, खैरा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें