GoddaNews: चीन के द्वारा निर्मित समानों का वहिष्कार करें- राष्ट्रीय सनातन एकता मंच



ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:- राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की पूर्वी लद्दाख के एक्चुअल लाइन ऑफ कंट्रोल में चीन के सेना के साथ हुए झड़प में शहीद हुए वीर जांबाज जवानों के प्रति राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंच के प्रदेश अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल, महामंत्री प्रकाश पटवारी,संगठन मंत्री प्रीतम गाडिया, मुख्यालय महामंत्री दीपेश निराला और प्रवक्ता संजय सर्राफ ने देशवासियों से निवेदन किया है कि जिस प्रकार इंडियन आर्मी देश के बॉर्डर में लड़ रही है, उसी प्रकार देश का प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि हम भी चीन को गोली का जवाब बटुवे से दें और चीन द्वारा निर्मित वस्तुओं का पूर्णतः बहिष्कार करें। समस्त भारत वासियों से अपील की है कि ना हीं चीन का सामान खरीदें और ना ही उसका उपयोग करें। चीन ने हमें दोहरा नुकसान पहुँचाया है|पहला चीन के द्वारा फैले कोरोना वायरस से हमारे देशवासी आज भी इस महामारी को झेल रहे हैं| देश में हजारों मौत हो चुकी है और द्वितीय दो दिन पहले हुए चीन के कायराना हमले में हमारे भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए हैं।
चीन के उक्त कुकृत्य का राष्ट्रीय सनातन एकता मंच घोर निंदा करती है।

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें