ग्राम
समाचार खैरा:
नाला
प्रखंड अंतर्गत गेड़िया शैक्षिक अंचल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अगैया में छात्र
छात्राओं के बीच मध्याह्न भोजन योजना के चावल और राशि का वितरण विद्यालय के छात्र
छात्राओं के बीच किया गयाl ज्ञात हो कि कोविद-19 को लेकर विद्यालय
बंद है, विभागीय
निर्देशानुसार सोसल डिसटेंसिंग का पालन करते हुए बंद अवधि का चावल व राशि दिया
जाना हैl इस
अवसर पर वर्ग प्रथम से पंचम के 46 छात्र छात्राओं के बीच 322 रूपये तथा छठे से
आठवें के 37 छात्र छात्राओं के बीच 442 रूपये के दर से भुगतान किया गयाl मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक
संजय झा, विद्यालय
प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुशांत घोष, मृत्युंजय मंडल, संयोजिका आशा बाउरी सहित अभिभावक व
छात्र छात्रा उपस्थित थेl
-विवेक
आनंद, ग्राम
समाचार, खैरा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें