कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन : 12 जून : रेवाड़ी में 3 केस कोरोना पॉजिटव ओर मिले। रेवाड़ी में अब कुल केस 75

रेवाड़ी जिला उपायुक्त यशेंद्र सिंह। 
ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : रेवाड़ी के गाँव निमोठ मे 1 व कोसली में दो पति-पत्नि कोरोना पॉजिटव मिले है। रेवाड़ी में अब कुल केस की संख्या 75 पहुँच गयी है जबकि ठीक होकर घर जाने वालों की संख्या 25 है  इसलिए अब जिले में 50 एक्टिव मरीज कोरोना वायरस संक्रमण के है। कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 3608 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें 75 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 25 कोविड संक्रमण से ठीक होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब जिला में कोविड पॉजिटिव के 50 एक्टिव केस रह गए हैं, 3340 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 193 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 922 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो देश व विदेश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। जिलाधीश ने बताया कि जिले के कोविड पॉजिटिव मरीजों को ऊपचार के लिए डब्लयूसीएमएस झज्जर में 39, मीडियर मानेसर दो, पीजीआईएमएस रोहतक, एसजीटी गुरूग्राम, बीएलके अस्पताल दिल्ली, व मैडिसिटी गुरूग्राम एक-एक मरीज एडमिट हैं। जबकि दो कॉविड पॉजिटिव होम आइसोलेट किए गए हैं। शुक्रवार को मिले तीन मरीजों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विजय नगर रेवाड़ी में दो तथा निमोठ गांव (खोल) में एक नागरिक कोविड पॉजिटिव मिला है। जिलाधीश ने कहा कि 65 वर्ष से अधिक आयु, क्रॉनिक बीमारियों से ग्रसित, गर्भवती महिलाएं और दस वर्ष तक की आयु के बच्चों को घर में ही रहना चाहिए ताकि कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रहे। कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी बनाए रखें और घर से बाहर फेस मास्क जरूर पहने। सावर्जनिक स्थानों पर न थूकें । जिलाधीश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के संक्रमण की चैन तोडऩे के लिए जिला में बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन में निंरतर स्कैनिंग व स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी नागरिक को खांसी, जुखाम, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर उक्त नागरिक का जरूर सैंपल लें ताकि जिला में कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। सीएमओ डॉ सुशील माही ने बताया कि जिलाधीश नए छह पॉजिटिव मिले केसों की कान्टैक्ट ट्रेंसिंग के आधार पर सैंपलिंग, सैनिटाइजेशन और कंटेनमेंट जोन बनाने का कार्य किया जा रहा है। इन नंबरों पर लें मदद : जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी लॉकडाउन के दौरान मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें। बाक्स: रतनथल गांव हुआ कंटेनमेंट एरिया से बाहर : यशेन्द्र सिंह ने जिला स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर रतनथल कंटेनमेंट जोन व बफर जोन को डिनोटिफाई कर दिया है। जिलाधीश ने कहा कि रतनथल में कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार 13 मई को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था।  इस दौरान 21 लोगों के कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर सैंपल लिए गए और घर-घर सर्वे किया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड प्रोटोकॉल के तहत सभी प्रक्रियाएं पूरी करने उपरांत तुरंत प्रभाव से रतनथल को कंटेनमेंट जोन और साथ लगते बफर जोन में शामिल किए गांवों को बफर जोन से बाहर कर दिया है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें