![]() |
| क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते हुए प्रधान सचिव राजा शेखर वुंडरू के साथ डीसी यशेन्द्र सिंह, SDM रविंद्र यादव और CMO डॉ सुशिल कुमार माही । |
ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : पशु पालन एवं डेयरिंग विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव एवं जिला रेवाड़ी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षण अधिकारी राजा शेखर वुंडरू (आई ए एस )ने शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए की गई मैडिकल सुविधाओं सहित अन्य संबधित प्रबंधों का जायजा लिया। प्रधान सचिव ने क्वारंटीन व आईसोलेशन सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कई क्वारंटीन सेंटर के वाशरूम व बाथरूम भी चैक किए । उन्होंने क्वारंटीन सेंटर में की गई व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से चिकित्सा उपकरण, दवाई व अन्य संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने प्रधान सचिव को जानकारी देते हुए बताया कि सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखने और आमजन की सुविधा के लिए लघु सचिवालय में कॉल सेंटर बनाया गया है। डीसी ने बताया कि कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 1950 पर अभी तक 70 हजार से ज्यादा कॉल आ चुकी है। इस दौरान प्रधान सचिव ने 1950 पर टेस्ट कॉल करवाया। टेस्ट कॉल पर तत्काल मिले रिस्पोंस को बेहतरीन व्यवस्था बताया। डीसी ने बताया कि कोरोना की रोकथाम व जागरूकता के लिए जिले में दो लाख 37 हजार से ज्यादा लोगों ने अपने मोबाइल में आरोज्य सेतू एप डाउन लोड किया हुआ है। प्रधान सचिव ने अपने दौरे के दूसरे दिन जिला के क्वारंटीन सेंटर में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने बताया कि जिला भर में नौ क्वारंनटीन सेंटर बनाए गए हैं। प्रधान सचिव ने अपने निरीक्षण के दौरान अभी तक की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है, लेकिन कोविड जैसी वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने के लिए हर कठिन से कठिन परिस्थितियों के लिए तैयार रहना चाहिए। प्रधान सचिव ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार की ओर से चिकित्सा उपकरण, दवाई व अन्य संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान उपायुक्त यशेन्द्र सिंह, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, सीएमओ डॉ सुशील माही, डीएसओ डॉ विजय प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें