ग्राम
समाचार खैरा:
नाला
प्रखंड के बनामहुल से अगैया गाॅव तक जाने वाली लगभग 15 किमी लंबी ब्रांच नहर मे
पानी नही छोड़े जाने से लगभग 500 एकड़ धान की फसल पिछले वर्ष बर्बाद हुआ था, गत वर्ष तो रोपाई भी नहीं हो पाया।
बनामहुल, पुनसिया, चाड़ारडीह, खैरा, कुसूमदाहा, सोगेडीह, खरबेरिया, बांधलाखो, अगैया आदि गाॅवो के हजारो किसान के
खेतो मे लगा धान फसल पानी के बिना मर जाता है। किसानो द्वारा बनामहुल- अगैया
ब्रांच केनाल मे पानी छोड़े जाने का मांग पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है, बावजूद विभाग के कानों में जू तक नहीं
रेंगता है. इससे किसान हतोत्साहित है। मालुम हो कि लंबी प्रतीक्षा के बाद अजय बराज
के मुख्य नहर मे सफलता पूर्वक पानी प्रवाह किया जा सका है। साथ ही सालुका, गेड़िया, इंदुरहीड़ सहित कई अन्य ब्रांच नहर मे
भी सफलता पूर्वक पानी प्रवाह कर किसान लाभांवित हो रहे है। बाबजूद अगैया तक जाने
जाने ब्रांच केनाल मे पानी की सप्लाई नही हो रही है।
क्या
है समस्या?
बनामहुल
स्थित ब्रांच नहर का गेट जल स्तर से लगभग दो- ढाई फीट ऊॅचाई पर है। इस कारण उक्त
ब्रांच केनाल मे पानी प्रवाह नही हो पाता है। अगर निकासी द्वार को नीचे कर दिया
जाय तो किसानो की समस्या दुर हो जायेगा। गौर यादव, अजित यादव, लखिराम हाॅसदा, राजकुमार यादव, नारू बाउरी, सुभाष यादव आदि किसानो ने ब्राॅच केनाल
मे अविलंब पानी छोड़े जाने का मांग किया है।
-विवेक
आनंद, ग्राम
समाचार, खैरा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें