ग्राम
समाचार जामताड़ा:
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने देशवासियों के नाम पत्र लिखा था, जिसमें
भाजपा सरकार के पिछले 6 सालों में किए गए अनेकों उपलब्धि एवं आने वाले आत्मनिर्भर
भारत के दृढ़ संकल्प के बारे में बताया गया है। इसी क्रम में बुधवार को जामताड़ा
भाजपा के वरिष्ठ नेता सह नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, जामताड़ा जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह, जिला मंत्री सुकुमार सरखेल, धनेश्वर मंडल एवं अन्य कार्यकर्ताओं
द्वारा जामताड़ा नगर वासियों को प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए पत्र का वितरण किया
गया। मौके पर वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने मोदी के पूरे 6 साल के कार्यकाल के
अनेकों उपलब्धियां जैसे राम मंदिर निर्माण, धारा
370, नागरिकता संशोधन कानून, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला गैस योजना इत्यादि के बारे में
बताया। वीरेंद्र मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा आत्मनिर्भर भारत के सपने
को हर भारतवासी अपना दृढ़ संकल्प बनाएं। वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने सोशल
मीडिया(टि्वटर) के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वादा किया कि जामताड़ा
का हर एक कार्यकर्ता उनके हर फैसले का पूर्ण समर्थन एवं सहयोग करेंगे। मौके पर
जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री के पत्र का वितरण करते हुए कहा कि
लोगों तक हमारे देश की कई उपलब्धियों की जानकारी होना आवश्यक है, देश किस स्थिति में है यह जानना हर
नागरिक का हक है। इस पत्र के माध्यम से लोगों को पिछले 6 सालों में भारत की प्रगति
एवं आने वाले भविष्य भारत के कई योजनाएं एवं संकल्प के बारे में बताया गया है।
अरविंद
ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें