Jamtara News जामताड़ा जिला जंप रोप एसोसिएशन का पूर्ण गठन


ग्राम समाचार जामताड़ा:
झारखंड जंप रोप एसोसिएशन के निर्देशानुसार जामताड़ा जिला जंप रोप एसोसिएशन का पूर्णा गठन समाजसेवी तरुण गुप्ता की अध्यक्षता में क्या गया। जिसमें जामताड़ा के खेल प्रेमी एवं विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे। जिसमें मुख्य रुप से झारखंड राज्य जंप रोप एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य दीपक दुबे एवं हॉकी जामताड़ा  के सचिव नितेश सेन उपस्थित थे चुनाव में सर्वसम्मति से जामताड़ा जिला जंप रोप एसोसिएशन के संरक्षक तरुण कु. गुप्ता , अध्यक्ष कामता प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष राजीव माझी, भूपेश गुप्ता, दीनबंधु सिंह, कमलेश मंडल, सचिव नंदन सिंह, संयुक्त सचिव कुंदन राय, राहुल सिंह, सूरज कु० पासवान, कोषाध्यक्ष आकाश साह, कार्यकारिणी सदस्य शंभू सिंह, शुभेंदु मुखर्जी, कोशिक मित्रा, अरविंद साहू को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। इस बात की जानकारी जामताड़ा जिला जंप रोप एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सचिव नंदन सिंह ने दीये और उन्होंने बताया कि जामताड़ा जिला में जंप रोप खेल के काफी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जामताड़ा जिला को झारखंड राज्य की और से प्रतिनिधित्व किया है ।आने वाले समय में इस खेल को और भी विकास क्या जाना है। जिसके लिए कमेटी का पुनर्गठन किया गया और आगामी दिनों में जामताड़ा जिला में इस खेल का व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें