Jamtara News नारायणपुर थाना क्षेत्र के मनोज की चिन्नई में आकस्मिक मृत्यु हो गयी, वीरेन्द्र मंडल की पहल पर मृतक के शव को चेन्नई से जामताड़ा लाया जा रहा है



ग्राम समाचार जामताड़ा:
नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया पंचायत के सांवलापुर गांव के मनोज मोहली पिता पर्वत मोहली जो चेन्नई में मजदूरी का काम करते थे, दिनांक 11 जून शाम 5:00 बजे आकस्मिक मृत्यु होने की खबर मिली। विगत दिनों दिनांक 12 जून शाम को मृतक के परिवार एवं गांव वालों के द्वारा भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल को पूरी व्याख्या की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने तुरंत उनके गांव सांवलापुर पहुंचे एवं मृतक के परिवार से मिले एवं उन्हें इस कठिन परिस्थिति में हिम्मत से काम लेने का हौसला दिया। परिवार जनों द्वारा वीरेंद्र मंडल को मृतक के शव को वापस लाने का अनुरोध किया गया। वीरेंद्र मंडल द्वारा जामताड़ा जिला प्रशासन एवं तमिलनाडु स्थित चेन्नई के वृद्धिनगर के प्रशासन से बात करके तुरंत पोस्टमार्टम कराया गया। दिनांक 13 जून 2020 को वीरेंद्र मंडल द्वारा शव को वापस लाने के सारे औपचारिक काम दूरभाष के माध्यम से पूरा करवाते हुए मृतक के शव को जामताड़ा के लिए रवाना कराया गया। वीरेंद्र मंडल द्वारा मृतक के शव को वापस लाने के लिए एंबुलेंस का भी इंतजाम किया गया। मृतक के परिवार को जब यह सूचना मिली कि मनोज मोहली का शव वापस उनके पैतृक गांव सांवलापुर लाया जा रहा है, उन्होंने वीरेंद्र मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। वीरेंद्र मंडल द्वारा मृतक के परिवार को ठेकेदार से मुआवजा दिलवाने का भी वादा किया गया, साथ ही साथ श्री वीरेंद्र मंडल में जिला प्रशासन से इस मृत्यु एवं पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की एवं दोषी के प्रति कड़ी से कड़ी सजा एवं मुआवजा की मांग भी की।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें