Jamtara News पूर्व कृषि मंत्री की पत्नी विधानसभा क्षेत्र भ्रमण कर महिलाओ से की मुलाकात



ग्राम समाचार जामताड़ा:
सूबे के पूर्व कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक रणधीर सिंह की पत्नी मीनाक्षी सिंह ने सारठ विधानसभा अंतर्गत कर्माटार के विभिन्न कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिली। विदित हो कि कोविड-19 के फलस्वरूप लॉक डाउन में सारठ विधायक जरूरतमंदों को निःशुल्क राशन बांट रहे है। लॉक डाउन के कारण सभी कार्यकर्ताओं को सीधे विधायक से सम्पर्क नही हो पा रहा है। जिसके फलस्वरूप उनकी मीनाक्षी सिंह ने यह तय किया कि वे अपने प्रमुख कार्यकर्ताओ के घर जायेंगी और उनके परिजनों के महिला सदस्यों से मिलकर उनका हाल चाल लेंगी। जिसमे सर्वप्रथम मीनाक्षी सिंह  कर्माटार भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मंडल के आवास पहुचकर, उनके परिवार के सदस्यों से कोविड-19 से निपटने हेतु सतर्कता बरतने को कही । साथ ही उन्होंने कहा कि इस संकट के समय मे सारठ विधानसभा की एक-एक परिवार के साथ हमलोग मजबूती के साथ खड़े है। सारठ विधानसभा में कोई भी व्यक्ति भूख से नही मरेगा। इसके पश्चात मीनाक्षी सिंह महिला सदस्या शिया गुड़िया शरण से मिलने स्थानीय राम मंदिर ठाकुरबाड़ी पहुँची। मीनाक्षी देवी ने कहा कि पहले चरण में मैं अपने प्रमुख कार्यकर्ताओ के परिजनों से मिल रही हूं। पहले चरण के कार्यक्रम के बाद दूसरे चरण की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस निमित वे सोशल डिस्टेंसिंग  सहित लॉकडाउन के सभी नियमो का पालन कर रही है। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मितेश साह, गुलशन सिंह, महंत किशोरी शरण, रामजी साह, उमा देवी आदि उपस्थित थे।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा  
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें