ग्राम समाचार जामताड़ा:
सदर थाना पुलिस ने बुधवार की देर शाम को राजबाड़ी रक्षा काली मंदिर के पास से एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ध्रुव रजक राजबाड़ी मोहल्ले का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद की हैं। बरामद हुई मोटर साइकिल जामताड़ा थाना क्षेत्र के बोधबांध गांव के मेला से फरवरी माह में चोरी गई थी। इस संबंध में सतसाल गांव के चंद्रप्रकाश मुर्मू के लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या 12/20 के तहत मामला दर्ज है। उक्त मामले में करीब पांच महीने से बाइक चोर की तलाश थी। गुरूवार को पुलिस ने पकड़े गए आरोपित को जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि राजबाड़ी,समाहरणालय रोड समेत अन्य इलाकों से वह बाइक चोरी करता था। इस मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शातिर बाइक चोर ध्रुव रजक चोरी की बाइक बेचने की फिराक में है। कहा कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया। उसी दौरान शातिर वाहन चोर चोरी की बाइक बेचने के लिए पार्टी का इंतजार कर रहा था। उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह वहां से बाइक भागने लगा। लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस ने उसे खदेड़कर दबोच लिया। आरोपी ने गहन पूछताछ के दौरान बताया कि इनके पास अभी चोरी की एक मोटरसाइकिल हैं, जिन्हें हाल में ही बोधबांधा गांव से चोरी किया गया था। चोरी की बाइक भी बरामद कर लिया गया है।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें