ग्राम समाचार,बांका।आज दिनांक 10 जून 2020 को अपराहन 1:30 बजे कृषि (भू संरक्षण) विभाग अंतर्गत भूमि एवं जल संरक्षण द्वारा निर्मित 52 पक्का चैक डैम जिसकी कुल राशि 393541 लाख का उद्घाटन कृषि मंत्री, बिहार पटना द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर राज्य परियोजना 2019-20 अंतर्गत निर्मित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना– जलछाजन विकास अंतर्गत 52 पक्का चेक डैम का लगाने हेतु शीलापट्ट तैयार किया गया ताकि उद्घाटन पश्चात इसे ससमय निर्मित संरचना में लगाया जा सके।
भूमि एवं जल संरक्षण संरचना का उद्देश्य भूमि अंतर्गत घटते जल स्तर में सुधार लाना है। वर्षा जल जो बहकर बेकार नदी नाले तक चला जाता है उसे रोककर भूमि के नीचे जल स्तर तक पहुंचाना एवं तालाब चेक डैम,साद अवरोधक बांध का निर्माण कर पानी को इकट्ठा करना एवं अतिरिक्त सिंचाई स्रोत कायम करना मुख्य उद्देश्य है। उद्घाटन कृषि मंत्री बिहार द्वारा जूम ऐप के माध्यम से किया गया। जिले में कृषि भवन के परिसर में नवनिर्मित भूमि संरक्षण भवन में उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी बांका, सुदामा महतो, उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण) भूमि संरक्षण बांका,बालेश्वर प्रसाद सिंह, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण बांका,विपिन बिहारी सिन्हा, परियोजना निदेशक आत्मा, सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण) बांका, मंटू कुमार, सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी बिजीखरवा, राकेश कुमार, सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी कटोरिया, चंद्रकांत पाठक एवं सभी परियोजना के जलछाजन विकास दल सदस्य मौजूद थे। विभिन्न जलछाजन परियोजनाओं के सचिव भी इस उद्घाटन के अवसर पर मौजूद थे। उद्घाटन के मौके पर विभिन्न प्रखंडों से आए किसान अच्छी खासी संख्या में मौजूद थे। किसानों द्वारा इस अवसर पर बताया गया कि कृषि विभाग द्वारा चलाया जाने वाले विभिन्न योजनाओं में भूमि संरक्षण की योजना सबसे उपयोगी एवं कम लागत वाली है। किसान कम समय में अपने भूमि में मशीन के उपयोग के साद अवरोधक बांध,जीर्णोद्धार कार्य,तालाब निर्माण आदि करते हैं एवं काफी लाभ प्राप्त करते हैं। नाला में निर्माण किया जाने वाला पक्का चेक डैम काफी उपयोगी जल संरक्षण की योजना साबित हुई है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें