ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : रेवाड़ी के नाई वाली चौक स्थित नई सब्जी मंडी में गुरुवार शाम को आढ़ती एसोसिएशन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नाई वाली चौक स्थित नई सब्जी मंडी को बिठवाना की नई सब्जी मंडी में शिफ्ट करने का विरोध किया गया। सभी आढ़तियों ने सब्जी मंडी को वापस लाने की मांग करते हुए प्रसासन को चेतावनी दी है कि रविवार तक का अल्टीमेटम दिया है या तो सब्जी मंडी को वापस लाया जाये वरना सोमवार से सब्जी मंडी के सभी आढ़ती और रेहड़ी वाले पूर्णतया हड़ताल पर चले जायेंगे। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान शिव दयाल सैनी और सचिव घनश्याम शर्मा ने मीडिया को बताया कि प्रशासन की ओर से 01 मई को लॉक डाउन के चलते बाजार में भीड़ भाड़ न हो और संक्रमण न फैले तथा सोसल डिस्टेंस का पालन हो यह कहते हुए नाई वाली की 44 साल पुरानी सब्जी मंडी को बावल रोड स्थित बिठवाना की नई सब्जी मंडी में शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन दुकाने अलॉट नहीं होने के कारण 31 में से महज 7 आढ़ती ही बिठवाना मंडी में गए थे जिस कारण बाकि आढ़तियों और उनके नीचे काम करने वाले खुदरा दुकानदारों और रेहड़ी वालों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया था आढ़ती एसोसिएशन ने प्रशासन से पूछा है अब जबकि लॉक डाउन खुल चुका है सब चीजे चालु हो गई है फिर सब्जी मंडी को वापस क्यों नहीं लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी वापस लाने की मांग के लिए वे कई बार जिला उपायुक्त से मिल चुके है लेकिन उन्हें फूटबाल की तरह एक पाले से दूसरे पाले में डाल दिया जाता है। ऐसा चलते हुए पचास दिन बीत गए है जब डीसी महोदय से मिलने जाते है तो वे एसडीएम से मिलने की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लेते है। आढ़तियों ने अब प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर रविवार तक इसका कोई समाधान नहीं निकाला गया तो वे सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले जायेंगे। आढ़ती एसोसिएशन ने मार्किट अधिकारियो पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारीयो ने मिलीभगत करते हुए मंडी के दो गेट बंद किये हुए है कुछ आढ़ती विशेष को फायदा पहुँचाने के लिए सिर्फ एक गेट खुला छोड़ रखा है। इसके अलावा मार्किट कमेटी ने एक प्रतिशत सरकारी फीस भरकर गांव-गांव में सब्जी बेचने की अनुमति दे रखी है। इस अवसर पर नरेश कुमार सैनी पूर्व प्रधान, सीताराम, मनीष कुमार, तन्नू, राहुल सैनी, नरसी आदि बड़ी संख्या में आढ़ती और खुदरा विक्रेता उपस्थित रहे।
Home
Haryana
Rewari
Rewari News : रेवाड़ी की नाई वाली चौक सब्जी मंडी को वापस लाने की मांग, आढ़तियों ने बैठक कर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें