ग्राम
समाचार जामताड़ा:
राष्ट्रव्यापी
कार्यक्रम व्यक्तिगत संवाद की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में
प्रदेश कार्यालय में शुरुआत की गई। इसी निमित्त जामताड़ा जिले में कार्यक्रम की
शुरुआत की गई व्यक्तिगत संवाद कार्यक्रम जिला संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन
शर्मा ने बताया कि जामताड़ा जिले में सभी मंडलों में एवं पंचायतों में कार्यक्रम
के निमित्त प्रभारी मनाया गया है। जिसमें सभी बूथों पर पार्टी के नेता एवं
कार्यकर्ताओं के द्वारा यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी के जनता के नाम पत्र को एवं
2.1 के केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर घर जाकर एवं आम नागरिकों के बीच भाजपा
कार्यकर्ता मोदी जी के संदेश को पहुंचाने का काम करेंगे।एवं कोरोना जैसे महामारी
के खिलाफ भारत कैसे निपटें और सावधानी बरतकर इस महामारी से निपटा जाए। इसकी संदेश
जन-जन तक पहुंचे।यह कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है। मोहन
शर्मा ने बताया मोदी जी का अब तक के कार्यकाल मैं भारत एक अलग पहचान बनी है यह हम
भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है कई जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत मोदी जी ने
किया है अंतिम व्यक्ति तक सीधे योजनाओं का लाभ दिलाने कार्य केंद्र सरकार ने किया
है। यह कार्यक्रम आने वाले समय में सभी गांव तक करने की योजना है। आज इस कार्यक्रम
की शुरुआत जिले के प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा ज़िले भर में किया गया
है। जामताड़ा में नगर भाजपा की ओर से कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश यादव
भाजपा जिला मंत्री कमलेश मंडल आईटी सेल के प्रदेश सह-संयोजक सुमित शरण
डब्लू मिश्रा पप्पू चौधरी राजकुमार सिंह अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अरविंद
ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें