ग्राम समाचार, भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में बुधवार को जिला पदाधिकारीयों, मंडल अध्यक्षों एवं पूर्व प्रत्याशी एवं कार्यकर्ताओं के बीच एक बैठक रानी तालाब सबौर रोड स्थित जिला कार्यालय में हुई। जिसमें सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए जनसंपर्क हेतु मार्गदर्शन दिया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सभी मंडलों में अधिकाधिक लोगों को कैसे जोड़ा जा सकता है इसकी योजना बनाने का सुझाव दिया एवं प्रदेश से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर घर जाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र को जाकर के देंगे जिसका उद्घाटन कल जिला मुख्यालय पर होगा और 11 जून से 30 जून तक यह जनसंपर्क अभियान चलेगा। इसके लिए जिला से लेकर के बूथ स्तर तक 2 लोगों की टोली बनाई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे एवं ई.ललन पासवान भी जनसंपर्क के विस्तार हेतु अपनी बात रखी। आज के इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह पूर्व भागलपुर विधान सभा प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे, पूर्व पीरपेंती विधानसभा प्रत्याशी ई. ललन पासवान एवं अमन पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व भागलपुर उपमहापौर सह वार्ड पार्षद डॉ. प्रीति शेखर, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश चन्द्र मिश्रा, पूर्व भागलपुर जिलाध्यक्ष अभय वर्मन, जिला उपाध्यक्ष दीलिप निराला, विपुल सिंह, विजय कुमार कुशवाहा, मुकेश सिंह, श्यामल किशोर मिश्रा, जिला महामंत्री देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, मुरारी पासवान, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, प्यारे हिंद, जिला मंत्री प्रणव दास, मनीष दास, कुमकुम सिन्हा, जिला प्रवक्ता पृथ्वीराज, राजेश टंडन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष कुमार विजेन्द्र, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो. इम्तीयाज खान, अतिपिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस मंडल, तिलकामांझी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष शशि मोदी, चम्पानगर मंडल अध्यक्ष गौरव दास, विजय मित्रा नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत, जगदीशपुर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र झा, कहलगांव नगर मंडल अध्यक्ष नीतू चौबे, पीरपेंती उत्तरी मंडल अध्यक्ष ई.प्रिंस कुमार, पीरपेंती दक्षिणी मंडल अध्यक्ष निशांत पाण्डेय'मिठ्ठू , अभय कुमार घोष (सोनू), मुन्ना सिंह, सुधांशु भूषण, आनंद शुक्ला, कन्हैया सहाय, अमरजीत भारती, विपीन कुमार आदि मौजूद थे।
Home
Bhagalpur
Bihar
Bhagalpur News:भाजपा जिला पदाधिकारीयों, मंडल अध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी एवं कार्यकर्ताओं के बैठक
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें