ग्राम समाचार, भागलपुर। कोरोना के लेकर जारी लॉकडाउन के समय से सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता पवन मिश्रा के सौजन्य से राहत सामग्री वितरण का काम 68वें दिन जारी है। राहत सामग्री वितरण के दौरान क्षेत्र के कमरगंज में एक दिव्यांग को जैसे ही राहत सामग्री दिया गया उसकी आंखें नम हो गई। नम आंखों से उसने कहा कि पहली बार सुल्तानगंज में गरीबों के लिए काम करने वाला नेता मिला है। कमरगंज के दिव्यांग ने बताया कि राशन कार्ड में गड़बड़ी के कारण अनाज भी नहीं मिल पा रहा है। कई बार इसको लेकर ब्लॉक और भागलपुर का चक्कर लगाया लेकिन अब तक कोई भी प्रशासनिक मदद नहीं मिल सकी। क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर रुक-रुक कर मोबाइल वैन के जरिए जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इसके अलावा गनगनियां में भी जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। पवन मिश्रा ने बताया कि इस लॉक डाउन के दौरान लोगों की उम्मीद मुझसे बढ़ी है। मेरी लगातार कोशिश रहेगी कि मैं सबों की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं।
Home
Bhagalpur
Bihar
Bhagalpur News:भाजपा नेता ने बांटी राहत सामग्री, सबों की उम्मीदों पर खरा उतरने की रहेगी कोशिश – पवन मिश्रा
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें