Jamtara News कोविद-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर को किया जा रहा सैनिटाइज


ग्राम समाचार जामताड़ा:
जामताड़ा जिले में वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर पंचायत जामताड़ा के द्वारा लगातार पूरे नगर को सैनिटाइज करने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में लगातार तीन दिनों से कंटेनमेंट जोन नामूपाड़ा एवं राजबाड़ी को विशेष रूप से सैनिटाइज किया जा रहा है। नगर पंचायत जामताड़ा के अध्यक्ष श्रीमती रीना कुमारी के  निर्देशानुसार कंटेनमेंट जोन में सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए, पीपीई किट पहनकर सैनिटाइजेशन एवं सफाई का काम किया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन नामूपाड़ा के निकट डीएवी पब्लिक स्कूल जामताड़ा, एवं राजबाड़ी के निकट सैंट एंथोनी इंग्लिश मीडियम स्कूल,  जामताड़ा जहां इन दिनों अभिभावक एवं ऑनलाइन शिक्षा के लिए शिक्षकों का आवागमन हो रहा है वहां भी नगर पंचायत जामताड़ा के अध्यक्ष श्रीमती रीना कुमारी के निर्देशानुसार विशेष रूप से सैनिटाइजेशन का काम किया गया। अध्यक्ष श्रीमती रीना कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों को इस विकट कालीन परिस्थिति घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि धैर्य एवं संयम रखने की जरूरत है। नगर पंचायत जामताड़ा जामताड़ा वासियों के हर मुश्किल एवं समस्या के लिए 24 घंटे तत्पर हैं। श्रीमती रीना कुमारी ने कहा कि आजकल स्कूल बंद होने के कारण ऑनलाइन शिक्षा का माध्यम चुना गया है, इसी क्रम में शिक्षक एवं अभिभावक गण स्कूल प्रांगण में आते हैं, जहां बच्चे देश के भविष्य हैं वहीं शिक्षक एवं अभिभावक गण इन भविष्य के निर्माता है, इनकी सुरक्षा भी हमारा दायित्व एवं कर्तव्य है। इसी कारण स्कूल प्रांगण को पूरी तरह से मेटाइज किया गया।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा


Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें