Jamtara News अगर किसी के पास अनाज नहीं है, ऐसी जानकारी मिलती है तो उसे अविलंब राशन उपलब्ध कराएं:- उपायुक्त



ग्राम समाचार जामताड़ा:

मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आपूर्ति विभाग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक उपायुक्त गणेश कुमार की अध्यक्षता में हुई।

उपायुक्त ने कहा की जिले में वैसे कार्डधारी जो अयोग्य हैं।ओर राशन का उठाव कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई होगी। अत: सक्षम कार्ड धारी अपना राशन कार्ड स्वत: जमा कर दें।

पीडीएस दुकानदार और इस कार्य के लिए प्रतिनियुक्त शिक्षकों की टीम वैसे कार्डधारियों को चिन्हित करने का कार्य करे।


आगे उपायुक्त ने कहा कि एक ओर जहां सक्षम लोग राशन कार्ड के जरिये अनाज का उठाव कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर निर्धन व जरूरतमंद लोगों को अनाज नहीं मिल पा रहा है। जिले में सैकड़ों राशन कार्ड धारी खाद सामग्री उठा रहे हैं और जिनको मिलना चाहिए था उन्हें इस राशन से वंचित होना पड़ रहा है जोकि निंदनीय है।उपायुक्त ने निदेश दिया गया है कि अयोग्य कार्डधारियों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाएगी और साथ ही वैसे कार्ड को विलोपित कर नए योग्य लाभुक को राशन कार्ड निर्गत किया जाएगा। संबंधित पीडीएस दुकानदार व उनके साथ एक प्रतिनियुक्त शिक्षक इस कार्य में सहयोग करेंगे। कार्ड का सत्यापन कार्डधारी के घर-घर जा कर किया जाएगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि पीएमजीकेएवाई के तहत अप्रैल ओर मई माह में शतप्रतिशत जबकि जून माह में 30.2 पर्सेंट वितरण किया गया है। उपायुक्त  ने कहा कि प्रवासी मजदूरों का बाजार ऐप में एंट्री करनी है। - डिस्ट्रिक्ट मैनेजर /ब्लॉक मैनेजर से प्रखंड वार सूची लेकर संबंधित डीलर से एंट्री कराएं। उपायुक्त ने जनसंवाद का समीक्षा करते हुए कहा गया कि जल्द से जल्द सभी एमओ प्रखंड वार जनसंवाद के तहत दर्ज शिकायतों को निष्पादन कराएं ताकि डिस्ट्रिक्ट का रैंक ऊपर आ सके। सभी एमओ एवं बीईईओ आपस में समन्वय स्थापित कर एक बैठक कर लें ताकि संबंधित कार्यों का निष्पादन सही तरीके से हो सके। उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि अगर किसी के पास अनाज नहीं है ऐसी जानकारी मिलती है तो उसे अविलंब किसी भी हालत में राशन उपलब्ध कराएं। जिला प्रशासन का दायित्व है की कोई भी भूखा ना सोएं।जिला में अनाज की कोई कमी नहीं है। मौके पर उप विकास आयुक्त  नागेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता  सुरेन्द्र कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी  कंचन कुमारी भुदोलिया, अंचलाधिकारी करमाटाड सह एमओ सच्चिदानंद वर्मा, सभी प्रखंड के एमओ, बीईईओ, सभी सहायक गोदाम प्रबंधक, कार्यालय प्रधान श्रीमती रीमा सिन्हा,  दीनदयाल कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा  
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें