Pathargama News: प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मुखिया और पंचायत सचिव के साथ बैठक की


             बैठक करते प्रखंड विकास पदाधिकारी

समाचार,पथरगामाः- मंगलवार की संध्या प्रखंड के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद की अध्यक्षता में प्रवासी मजदूरों को कार्य देने हेतु मुखिया और पंचायत सचिव के साथ बैठक किया गया।प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने सभी को बताया कि प्रत्येक मजदूरों को कम से कम 200 से 300 मेंडेस कार्य देना है।तमाम पंचायत के प्रत्येक गांव में कम से कम 10 योजना का चयन करें स्वीकृति के उपरांत कम से कम प्रत्येक गांव में पांच योजना को चालू रखा जाए।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक पंचायत में बीर पोटो हो खेल योजना के तहत मैदान बनाया जाना है।विरसा हरित ग्राम योजना के तहत फलदार वृक्षों का बागवानी किया जाना है और नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना के तहत जल छाजन नहरों की सफाई आदि किया जाना है।बैठक में सभी पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव प्रखंड मनरेगा समन्वयक नीशी कुमार पीयूष कुमार मनरेगा के कनीय अभियंता जेपीएम एरिया समन्वयक आदि मौजूद थे।

-: अमन राज/शशि कुमार/स्वदेश वर्मा,पथरगामा :-
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें