Pakur News: पाकुड़िया प्रखंड में मूसलाधार बरसात से जन जीवन अस्त-व्यस्त

ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को सुबह से ही लगातार मूसलाधार बरसात होती रही । जिस कारण जनजीवन अस्त ब्यस्त रहा । हालांकि मूसलाधार बरसात के कारण भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत भी मिली । इधर बरसात के बाद प्रमुख चौक चौराहों , ग्रामीण सड़कों नालियों आदि में हुए  जलजमाव के कारण आम जनो को आवागमन की कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा । मूसलाधार बारिश से अपने खेतों में बीज डाल चुके  किसान भी काफी खुश देखे गये और इसी बरसात के बीच उन्होंने बीजों का मुआयना हेतु खेतों की ओर रवाना हुए । हालांकि मूसलाधार बरसात के कारण शनिवार का खजूरडांगल और पाकुड़िया साप्ताहिक हाट काफी प्रभावित हुआ क्योंकि दूर दराज के ग्राहक बारिश के कारण हाट नही आ सके । जिस कारण खरीद बिक्री पर असर पड़ा । समाचार प्रेषण तक भी आसमान बादलों से ढंका था और मूसलाधार बरसात जारी थी।

ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें