Pakur News: क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन पुरा करने वाले 106 प्रवासी मजदूरों को घर विदा किया गया- उपायुक्त




ग्राम समाचार पाकुड़, ब्यूरो रिपोर्ट:- कोरोना वायरस (कोविड - 19 को लेकर हुए लाकडाउन के दौरान जिले में क्वारंटाइन किए गए 106 लोगों को बुधवार शाम घरों के लिए रवाना किया गया।
उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने पिछले दिनों निर्देश दिया था कि वैसे श्रमिक जिनका सैंपल पेंडिंग नहीं है और वह पूर्ण स्वस्थ्य हैं। उन्होंने अपना 14 दिन क्वारंटाइन पूरा कर लिया है। वैसे श्रमिकों को चिन्हित कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, क्वारंटाइन प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी की उपस्थिति में घर भेजना सुनिश्चित करेंगे। इससे पूर्व एक बार फिर क्रमवार श्रमिकों का पुनः स्वास्थ्य परीक्षण कर लेंगे।
इसी के आलोक में बुधवार को वैसे श्रमिकों को क्वारंटाइन से घर भेजा गया। जिन्होंने क्वारंटाइन अवधि पूरा कर लिया और वह स्वस्थ्य हैं।
जिले के तीन क्वारंटाइन सेंटरों से बुधवार को कुल 106 श्रमिकों को घर भेजा गया। जिसमें पाकुड़ के मॉडल स्कूल काशीला एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से 74 श्रमिक एवं महेशपुर प्रखंड स्थित क्वारंटाइन सेंटर से कुल 32 श्रमिकों को सेंटर से रवाना किया गया है। इन सभी श्रमिकों ने 14 दिनों को क्वारंटाइन समाप्त कर लिया था।
आर. के. पाण्डेय, पाकुड़  
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें