 |
| ब्लड डोनेशन कैंप का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और परिषद अध्यक्ष डॉ राम बाबू यादव |
ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : रविवार को विश्व रक्तदाता दिवस" के उपलक्ष में "भारत विकास परिषद शाखा रेवाड़ी" द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन अन्नपूर्णा डेंटल केयर, सर्कुलर रोड, रेवाड़ी पर आयोजित किया गया कैंप में 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। सभी रक्त दाताओं को परिषद की तरफ से मेडल, जलपान, प्रशस्ति पत्र एवं सिविल हॉस्पिटल की तरफ से मग भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ विधायक लक्ष्मण सिंह यादव कोसली, पीएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव सिविल हॉस्पिटल रेवाड़ी, डॉ. पी सी सिंगला, डॉ.के.सी गुप्ता, डॉ अजय अग्रवाल, लाला पूर्ण चंद भट्टे वाले, नरेंद्र शर्मा (सेवा भारती से) ने संयुक्त रूप से मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।
 |
| रक्तदाताओ को प्रशस्ति पत्र देते हुए परिषद के सदस्य. |
इस अवसर पर आए विधायक लक्ष्मण यादव ने सेवा कार्य के लिए परिषद का उत्साह वर्धन किया, साधुवाद प्रकट किया और लोगों में रक्तदान करने की इच्छा उत्पन्न करने के लिए भारत विकास परिषद का धन्यवाद किया। परिषद की तरफ से सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि शाखा इस प्रकार के रक्तदान शिविर हर वर्ष आयोजित करती रहती है और समाज सेवा, जन सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है। सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि इस वर्ष विशेष रूप से महेंद्रगढ़ से योगेश्वर दयाल जी रक्तदान करने के लिए कैंप में पहुंचे उनका विशेष रूप से धन्यवाद किया गया। अध्यक्ष डॉ.आर.बी. यादव ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है एवं बहुत से मामलों में स्वास्थ्य के लिए अच्छा ही होता है। अंत में उन्होंने सिविल हॉस्पिटल से डिप्टी सीएमओ डॉ. टी. सी. तवर, ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ नीतू सिंह, ब्लड बैंक की संपूर्ण टीम, रेड क्रॉस सोसाइटी रेवाड़ी से सतीश धीमान एवं उनकी टीम का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया एवं अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया। परिषद शाखा रेवाड़ी द्वारा सभी रक्त दाताओं को धन्यवाद देते हुए साधुवाद प्रकट किया एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान एवं अन्य समाज सेवा जन सेवा प्रकल्पों में जुड़ने सहयोग के लिए आह्वान किया। परिषद की तरफ से इस अवसर पर परिषद के संग रक्षक पूरन चंद पट्टे वाले, अध्यक्ष डॉ. आर बी यादव, सचिव प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष दिनेश सैनी, उपाध्यक्ष रमेश सचदेवा, डॉ अनिल सैनी, मोहित सचदेवा, सुनील वधवा, प्रदीप माटा, रविंद्र खंडेलवाल, कृष्ण जांगिड़, नरेश यादव, संजीव यादव, CA यशपाल, मधु वीर, डॉ वसंत गुप्ता, डॉ. विराट, राहुल डाटा, वीरेंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Editor -
राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें