GoddaNews: गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाएं एवं जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें- पुलिस अधीक्षक



ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:- पुलिस अधीक्षक गोड्डा वाई एस रमेश के द्वारा टाउन थाना में मीटिंग कर गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम, जनता के साथ अच्छा व्यवहार, ड्यूटी को तत्परता व प्रभावी रूप से करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से वहन करने हेतु 25 विशेष बलों को तैनात किया गया। विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हुए अपराध एवं माफियाओं पर रोक लगाने हेतु 24×7 तत्पर पुलिसकर्मियों को तत्पर रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक गोड्डा श्री वाई एस रमेश के द्वारा बताया गया कि जिले के सभी सीमाओं को सील करने के बावजूद कुछ कुछ घटनाएं सुनने को मिल रही है। उन पर पुलिस पदाधिकारी तथा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट द्वारा लगातार नजर रखें। जिले में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को बिना मास्क पहनने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा हर वाहन की सघन जांच की जा रही है साथ ही अनाधिकृत रूप से जिले में प्रवेश कर रहे लोगों को जिला प्रशासन के द्वारा बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है। वैसे लोग जो अनलॉक 1.0 का उल्लंघन करते हुए पाए जा रहें हैं उनके ऊपर पुलिस प्रशासन की ओर से प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सभी सीमाओं पर लगातार 24 घंटे पुलिस विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा चौकसी वरती जा रही है।
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें