Khaira News (Jamtara) सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया गया हरिनाम संकीर्तन



ग्राम समाचार खैरा:
नाला प्रखंड के गांव खैरा मे 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। सोलह आना ग्रामीणो के सहयोग से यहाँ प्रति वर्ष कीर्तन का आयोजन किया जाता है।  मालूम हो कि खैरा गांव स्थित हरिनाम मंदिर प्रांगण मे लगभग सैकड़ो साल से हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किए जाने की परंपरा है। लेकिन इस साल लॉक डाउन के कारण कीर्तनिया द्वारा पाला कीर्तन का आयोजन नही किया गया, बल्कि  24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का नाम कीर्तन किया गया।  बताया जाता हैं खैरा गांव के ग्रामीणो ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कीर्तन का श्रवण किया।  वहीं महिलाऐ भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर संध्या-आरती किया गयाl जिसकी सराहना करने से लोग नही थकते है। वही नाम कीर्तन के सफल संचालन को लेकर कमिटी के गौर चन्द्र यादव, सुभाष यादव, भरत गोराई,  राजकुमार यादव, धीरेन गोराई,  सुकुमार यादव, परिमल चौधरी, माणिक गण, रमेश दे, गुणु दे, सुनील गौराई, सदानंद भंडारी आदि का सराहनीय योगदान रहा।
-विवेक आनंद, ग्राम समाचार, खैरा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें