ग्राम
समाचार मिहिजाम:
कोरोना
संक्रमण से सुरक्षा व रेलवे फाटक बंद होने के बाद क्रॉसिग पार ना करना हेतु
चित्तरंजन स्टेशन आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से चित्तरंजन रेलवे स्टेशन समीप
रेलवे क्रोसिंग पर गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाया। जागरूकता अभियान में विभागीय
अधिकारियों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि रेलवे क्रॉसिग पार करते समय लोग
सावधानी बरतें। दोनों तरफ ट्रेन देखकर ही पार करें, ताकि आपके साथ कोई भी दुर्घटना नहीं घटे।
कहा कि रेलवे फाटक बंद होने के बाद कोई भी लोग रेलवे लाइन पार नही करेंगे अन्यथा
उसपर क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी। कहा की साथ ही इसके अलावा अन्य स्थान से रेल लाईन
पार करना अवैध है। मानव रहित रेलवे फाटक को सुरक्षित रूप से पार करना हर मनुष्य की
जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि इयर फोन व मोबाइल कानों में लगाकर रेल पटरी पार
करना जिदगी से खिलवाड़ करना है। इसलिए रेलवे फाटक पार करते समय लोग इयर फोन व
मोबाइल कान में नहीं लगाएं। ऐसे में बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। इसलिए
पैदल व वाहन से क्रॉसिग पार करने वाले लोगो को दोनों तरफ रेलवे लाइन को देखकर ही
पार करना चाहिए। इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित विस्तार से जानकारी
दी गई। साथ ही कोरोना से बचाव हेतु मूलभूत दिशा निर्देश पर जागरूक किया गया। मौके
पर आरपीएफ़ व जीआरपी के जवान सहित अधिकारी उपस्तिथ थे।
रोहित
शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें