GoddaNews: आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत बैंक द्वारा 10000 रुपये उपलब्ध कराई जाएगी- उप विकास आयुक्त


बैठक करते उप विकास आयुक्त

बैठक मे शामिल लोग

ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:- आज शुक्रवार को   समाहरणालय स्थित सभागार में में उपविकास आयुक्त सुनील कुमार की अध्यक्षता में जिला परामर्श दात्री समिति / जिला सलाहकार समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी बैंकों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिले में वार्षिक ऋण योजना वर्ष 2019 -20 की उपलब्धियों तथा वार्षिक ऋण योजना वर्ष 2020 -2021 के लिए प्रखंड वार व बैंक वार संबंधित पदाधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त किए गए। उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि गोड्डा जिले मे प्रवासी मजदूरों को रोजगार प्रदान करने हेतु के बैंकों के द्वारा आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत जिले में नगर परिषद के द्वारा आवेदन प्राप्त कर उन्हें छोटे-छोटे रोजगार से उन्हें जोड़ें आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत बैंकों के द्वारा 10000 रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका लाभ वैसे प्रवासी मजदूरों जो अन्य प्रदेशों में कार्य कर रहे थे। कोविड-19 के दौरान उन्हें अपने प्रदेश में आना पड़ा और वे अभी बेरोजगार हैं। उन्हें यह लाभ प्रदान किया जा रहा है। एलडीएम गोड्डा के द्वारा बताया गया कि जिले के सभी बैंकों से अनुरोध है कि वे लोन की राशि वैसे परिवार जिन्हें डीबीटी के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है उन्हें उनकी राशि में कटौती नहीं की जाए। बैंकों में आ रहे शिकायतों को सुधार का अवसर मानते हुए मामलों के मैत्रीपूर्ण ढंग से यथाशीघ्र निपटारा किए जाएं। उपविकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि प्रवासी मजदूरों को आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत रोजगार के अवसर में अत्यधिक बल मिलेगा और वे स्वावलंबन के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे एवं अपने परिवार का भरण पोषण ठीक तरीके से कर सकेंगे। उन्होंने बैंकों से प्रवासी मजदूरों को यथाशीघ्र समुचित कागजात प्रस्तुत करने पर लोन स्वीकृत करने के निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द प्रवासी मजदूरों को छोटे-छोटे रोजगार जैसे ठेला, रिक्शा, चाय दुकान एवं अन्य फुटकर विक्रेताओं के रोजगार से जोड़ा जाए। बैठक में नाबार्ड के अधिकारियों के द्वारा भी प्रवासी मजदूरों के लिए आवश्यक लोन सुविधा, पीएम किसान, मुद्रा लोन से संबंधित जानकारी जानकारियां प्रदान की गई। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी सुनील कुमार, एलडीएम गोड्डा राजेश द्विवेदी, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड नीरज कुमार, वित्त साक्षरता पदाधिकारी अनूप कुमार, एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।


                          
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें