GIRIDIH NEWS: माहुरी गांव के युवक का रिपोर्ट पुनः आया पाॅजिटिव प्रशासन ने गाँव को किया शिल

ग्राम समाचार गिरिडीह


 (
-गाँव को सील करते एसडीओ रामकुमार मंडल एसडीपीओ बिनोद कुमार महतो व अन्य पदाधिकारी )


बगोदर(गिरिडीह):-बगोदर प्रखंड के माहुरी गांव के युवक जो कोरोना पाॅजिटिव होने कारण उसका ईलाज रांची रिम्स मे चल रहा था।एक सप्ताह पूर्व उसका रिपोर्ट निगेटिव आ गया था।तब उसे अस्पताल प्रबंधन घर भेज दिया।जिसके बाद दुसरा रिपोर्ट उसका पुनः पाॅजिटिव आ गया।रिपोर्ट पाॅजिटिव आते ही प्रशासन मे हड़कंप मच गया।वही रिपोर्ट पाॅजिटिव आने पर कोरोना संक्रमित मरीज को स्वास्थ विभाग व प्रशासन ने गिरिडीह कोविड अस्पताल ले गया।वही प्रशासन माहुरी गांव को सील कर धारा 144 लगा दिया।तथा वहां दण्डाधिकारी नियुक्त कर दिया।वही गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है तथा माइकिंग से प्रचार प्रसार कर लोगों को घर मे रहने अपील की गई।बताते चले कि उक्त युवक 13 मई को मुम्बई से लौटा था और उसका तबियत खराब था।पेट संबंधी बिमारी से ग्रसित था।जिसे ईलाज हेतु मेदांता अस्पताल रांची ले  गया था जहां उसका  रिपोर्ट पाॅजिटिव आया था।जिसके बाद उसे रांची रिम्स ईलाज के लिए भेजा गया था।जहां उसका रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद घर भेज दिया था।जिसका दुसरा रिपोर्ट  पुनः पाॅजिटिव आया।वहीं माहुरी गांव को सील करने के लिए बगोदर सरिया एसडीओ रामकुमार मंडल एसडीपीओ बिनोद कुमार महतो बीडीओ रवीन्द्र कुमार सीओ एके ओझा थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह समेत प्रशासनिक महकमे उपस्थित थे।


ग्राम समाचार, अशोक कुमार बगोदर गिरिडीह
   
Share on Google Plus

Editor - BINOD KUMAR, GIRIDIH

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें