![]() |
| मसलिया प्रखंड के सुग्गापहाड़ी पंचायत के पिपरा-दो गांव में अर्धनिर्मित टंकी को पूर्ण करने की मांग करते ग्रामीण महिलाएं व अन्य |
ग्राम समाचार,मसलिया: कोविड-19 कोरोना से कई सरकारी निर्माण कार्य तालाबंदी में बंद हो गया था। इस बहाने कई जगहों में जरूरी कार्य भी बंद पड़ा है । इसे विभाग कोरोना काल का बहाना बनाकर कन्नी काट रहे हैं। ताजा मामला मसलिया प्रखण्ड के पिपरा गाँव का है। पिपरा गाँव में पानी टंकी का कार्य 6 महीने से अब तक पुरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणो ने बताया कि जब पानी टंकी काम शुरू हुआ था, उस समय गाँव के लोग बहुत खुश थे। लोगों के मन में एक आशा जगी थी कि अब पानी कि समस्या से निजात मिल जाएगी। पर कोरोना महामरी के चलते पानी टंकी का काम जस की तस बनी हुई है। गर्मी के कारण लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना होता है। इसकी जानकारी विभाग को देने पर भी अभी तक काम अधूरा है। एक चापाकल होने से पानी लेने में दिक्कत होता है। जल्द बाजी में लोग समाजिक दूरी का पालन नहीं हो पाता है। पानी टंकी का काम पुरा नहीं होने से गाँव के लोग काफी निराश है। ग्रामीणों की मांग है कि पानी टंकी का काम जल्द से जल्द पुरा कराया जाए।
![]() |
| पिपरा-दो गांव में अधूरा पड़ा जल टंकी का कार्य |
इस मौके पर गणेश पाल, श्रीपती पाल, भूपति पाल, छाया वाला दासी, छबि वाला दासी, पुरन पाल, बादल पाल, बलराम पाल, यमुना पाल, लतिका देवी आदि मौजुद थे।
केसरीनाथ यादव, ग्राम समाचार, मसलिया(दुमका)


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें