Dumka News : ईलाज में देर युवक का डायरिया से हुई मौत

ग्राम समाचार, दुमका । मसलिया के हरोराईडीह प्रधान टोला में एक 40 वर्षीय युवक का डायरिया से मौत हो गयी है । इस सम्बंध में मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार ने बताया कि हरोराईडीह प्रधान टोला के लखन मुर्मू हाल में ही आन्ध्रप्रदेश से आया था। जो कि कोरोनटाइन की अवधि समाप्त कर घर मे ही रह रहा था। रविवार को दोपर में डायरिया से पीड़ित लखन मुर्मू को उनका परिवार वाले समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहाँ इलाज करने से पहले ही उनकी पत्नी मिनी सोरेन को दुमका में इलाज कराने की बात कह कर रेफर कर दिया। इसके पश्चात मसलिया से अपने पति को टेम्पो के सहारे दुमका सदर ले जाया गया।  जंहा इलाज के दौरान लखन मुर्मू का सोमवार को मौत हो गई।
केसरीनाथ यादव,ग्राम समाचार,मसलिया(दुमका)
Share on Google Plus

Editor - केसरीनाथ यादव, दुमका

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें