Bindapathar News (Jamtara) कार्डधारकों ने डीलर के खिलाफ उपायुक्त को दिया आवेदन


ग्राम समाचार बिंदापाथर:
नाला प्रखंड के जामदही गाँव पीडीएस के कार्डधारियों ने जिले के उपायुक्त को आवेदन देकर जामदही के पीडीएस दुकानदार बरुण कुमार महतो पर कार्डधारी को कम चावल देने व किरासन तेल प्रति लीटर ज्यादा कीमत लेने का आरोप लगाया है। आवेदन में ब्रजकिशोर महतो, मनमुकूट महतो, नदियानंद महतो, विष्णु मोहली, मनोहर मोहली, भीम मोहली, सनातन हांसदा, सुधीराम हांसदा सीतानाथ हांसदा, परेश पंडित आदि ने कहा है कि लखियाबाद गाँव के लोगों को जामदही गाँव स्थित पीडीएस दुकान से अनाज मिलता है। बीते माह दुकानदार बरुण कुमार महतो ने प्रति कार्ड पर एक किग्रा चावल कम दिया गया व किरासन तेल का कीमत तीस रुपये प्रति लीटर लिया गया, विरोध करने पर दुकानदार लोगों के साथ गाली गलौज करते हुए कार्ड को बंद कराने की धमकी देते हैंI इस माह लाभुको राशन नहीं मिल सका है जिससे लोगो मे काफी आक्रोश देखा गया। लोगों ने उपायुक्त से पीडीएस दुकानदार को बदलने की मांग की गई है।
   हिरेन प्रसाद सिंह, ग्राम समाचार, बिंदापाथर
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें