 |
| कुंजबोना पंचायत सभागार भवन में बैठक करते जलसहिया सदस्य |
ग्राम समाचार, दुमका । मसलिया प्रखंड के कुंजबोना पंचायत सभागार में जल सहिया इकाई मसलिया की और से एक बैठक बुलाई गई। बैठक जल सहिया सुबोदी हांसदा की अध्यक्षता में की गई । जिसमें पंचायत के सभी जल सहियाओं ने भाग लिया। जल सहिया के प्रखंड अध्यक्ष शर्मिला हसदा ने बताया की सरकार जल सहिया के काम को आज स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से करवाना चाह रही है जिसे करने नहीं दिया जाएगा। जलसहिया संगठन इसका विरोध करती है । गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए विगत कई वर्षों से सर्वे व शौचालय निर्माण कार्य जलसहिया ही करती आ रही है। जिसका चयन ग्राम स्तर से किया गया है । पर अब स्वयंसेवी संस्था को देकर सरकार अन्याय कर रही है । उन्होंने बताया कि एनजीओ जैसे तैसे काम को कर निकलना चाह रही है । ईंट के जगह सीमेंट का सड़ा पत्थर लगवाने के फिराक में है। गड्ढे की लंबाई चौड़ाई में अभी से अनियमतता देखी जा रही है। जिसका विरोध जल सहिया संगठन ने किया है । यह जरगढ़ी गमरा व डुमरिया में शुरू कराने के लिए एनजीओ कार्यकर्ता आए थे परंतु जलसहिया ने काम करने से रोका । वह काम करने नहीं करने देंगे कह कर लौटा दिया पर दिया।
 |
| एन जी ओ के किए हुए शौचालय निर्माण के गड्ढे पर अनियमितता को दर्शाते जलसहिया |
पर दोबारा जरगड़ी में सौचालय का गड्ढा खोदकर कर चलागया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार जिस एनजीओ के खाते में शौचालय का पैसा भेजा गया है वह दोबारा जल सहिया के खाते में भेजा जाए एवं पुनः शौचालय का कार्य जलसहिया को ही करने दिया जाए । अन्यथा जल सहिया डीसी से मुख्यमंत्री तक अपनी आवाज को बुलंद करेंगे।
मौके पर पायल मुर्मू सुनीता यादव मंजू देवी ब्यूटी देवी अन्ना मंडल जिया मुनि हेंब्रोम अनिता मुरमू सोनी देवी आदि दर्जनों जल सहिया उपस्थित रहे।
केसरीनाथ यादव,ग्राम समाचार , मसालिया(दुमका)
Editor -
केसरीनाथ यादव, दुमका
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें