ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के निवासी बेबस एक बूढ़ी विधवा मां दोनों पैरों से लाचार अपने दिव्यांग बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए थाने का दर्जनों बार से अधिक चक्कर लगा चुकी है। इसके बावजूद भी पुलिस इनकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है। विधवा वृद्ध महिला तारा देवी और उसका दिव्यांग पुत्र काली साह मूल रूप से अकबरनगर के निवासी हैं। दोनों का घर और जमीन थाने से महज पचास मीटर की दूरी पर है। पीड़ित वृद्धा ने आवेदन में लिखकर बताया है कि पड़ोस के दबंग गोतिया राजेन्द्र साह और उसका दोनों पुत्र नीरज साह और सूरज साह ने उसकी जमीन पर सुल्तानगंज के सीओ को घूस देकर जबरन उसपर पक्का मकान बनाने को राजी कर लिया है। एक तरह से सबने मिलकर विधवा महिला के जमीन पर कब्जा कर लिया है। जबकि सीओ ने वृद्धा के जमीन की कागजात को देखने से भी मना कर दिया। वहीं पक्का मकान बन जाने के कारण महिला के घर से बाहर निकलने का रास्ता बंद हो जाएगा साथ ही उसकी जमीन भी उसके हाथ से निकल जाएगी। विरोध करने पर हमलोगों को निःसहाय समझ कर लाठी डंडे से मारपीट करता है। कई बार जान से मारने की धमकी भी दिया है। जबकि वह जमीन विवादित है। वृद्ध महिला ने कहा कि पिछले छह महीनों से कई बार जमीन के कागजात और आवेदन लेकर कोर्ट से लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय तक के चक्कर काट चुके हैं। मेरा बेटा दोनो पैर से लाचार होने के बावजूद मेरे साथ दर्जनों बार कोर्ट जा चुका है। फिर भी हमलोग इंसाफ के लिए दर दर ठोकरें खा रहे हैं। हमलोगों को अभी तक किसी से न्याय नही मिल पाया है। सीओ और स्थानीय पुलिस ने तो हद कर दी है। बीना जांच किए कागज को गलत साबित कर दिया और जात से भी अलग कर दिया। वहीं अंचलाधिकारी शशिकांत कुमार ने बताया कि वहां बिहार सरकार की पुरानी जमीन है। जिसपर एक पक्ष को निर्माण का निर्देश दिया गया है। जो जमीन पर निर्माण कर रहे है। महिला की जमीन के पीछे हिस्सा में घर है। रास्ता का विवाद है।
र
रजनीश कुमार, अकबरनगर
र
रजनीश कुमार, अकबरनगर

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें