Banka News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारी से संबंधित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई

ग्राम समाचार, बांका। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा संभावित बाढ़ की पूर्व की तैयारी से संबंधित विषयों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में रामनारायण मंडल, मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, जिलापदाधिकारी सुहर्ष भगत,बांका,पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता,बांका, एवं कुमार सिद्धार्थ, प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन, बांका मौजूद थे।

 नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिहार द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारी से संबंधित समीक्षा के क्रम में आपदा प्रबंधन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, विद्युत विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

 समीक्षा के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों के मद्देनजर बाढ़ से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों एवं संकट ग्रस्त व्यक्ति समुहों की पहचान एवं उसपर नजर रखने का निर्देश दिया गया। नियत समय से पूर्व निविदा आदि का कार्य पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा खाद्यान्न की व्यवस्था एवं पशु आहार की व्यवस्था, दवा की व्यवस्था, ऊंचे स्थलों की पहचान कर चिन्हित करने, नाव की व्यवस्था, डैम की वर्तमान स्थिति आदि का विस्तृत रूप से समीक्षा की गई।
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें