वज्रपात से मृत रामेश्वर यादव के शव के पास बिलाप करती परिजन |
ग्राम समाचार, दुमका । मसलिया थाना क्षेत्र के मंगलवार को वज्राघात से हृदयविदारक घटना घट गई। मनरेगा कूप में काम कर रहे नवजोड़ा गांव के दो व्यक्ति की मौत वज्राघात से हो गई। जिसमें नवजोड़ा गांव के 45 वर्षीय रामेश्वर यादव कुंवा का स्वयं लाभुक था। वहीं बटुबथान गांव के जयप्रकाश सिंह उम्र 40 की मौत मौके पर ही हो गई। दोनों गांव के मनरेगा योजना के तहत कुंवे में काम कर रहा था। देर दोपहर को हल्की बूंदाबांदी बारिस शुरू हुई थी अन्य साथी मजदूर कुंवे से निकल कर अपने घर चले गए। पर उक्त दोनों दोनों बगल कटहल के पेड़ के पास खैनी बनाते सुस्ताने लगे। इसी बीच कटहल के पेड़ में वज्रपात हुआ और दोनों सुन्न पड़ गए। गांव के लोगों ने जब इस घटना को सुना तो दौड़े दौड़े आये।
बटुबथान के मृतक जय प्रकाश सिंह |
और प्राथमिक स्वास्थ्य जांच केंद्र पालाजोरी निजी वाहन से भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित करार दे दिया। शव का गांव में प्रवेश के बाद मातमी चीत्कार शुरू होने लगा। ग्रामीणों ने बताया दोनों व्यक्ति काफी मिलनसार व मददगार व्यक्ति थे। लोग उनकी बातें सुना सुना कर रोते जा रहे। जयप्रकाश सिंह के पिता केदार सिंह छाती पिट पिट कर रो रहा था। वहीं पत्नी बेसुध थी। इधर रामेश्वर यादव की पत्नी पद्मा देवी बार बार बेहोश हो रही थी। पिता सीपोती यादव बार बार यही बोल रहा था कि भगवान काश मुझे उठा लेते। पर मेरे सोना जैसे बेटे ने क्या दोष किया था।अब कैसे और किसके सहारे जिएंगे। घटना स्थल पर पंचायत के मुखिया प्रमिला किस्कू व श्यामलाल तथा कई समाजसेवी आकर ढाढ़स बन्धाने पहुंच गए। मुखिया ने दोनों पीड़ित परिवार को 5-5 हजार रुपये तत्काल सहायता की है। मौत से मातमी सन्नाटा पूरे गांव में पसरा हुआ है। पीड़ित परिवार ने मुआवजा की मांग की है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें