Bhagalpur News:भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा जलाया गया चीनी राष्ट्रपति का पूतला, चीनी सामानों का होगा बहिष्कार – श्वेता सिंह


ग्राम समाचार, भागलपुर। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर शहीदों को नमन किय एवं चीन के राष्ट्रपति सी जिंगपिन का पुतला जलाया। बता दें कि एलएसी पर चीनी सैनिक द्वारा किए गए कायराना हमले में शहीद हुए भारत के 20 जवानों को देशभर में लोग एक तरफ जहां श्रद्धांजलि दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ चीन के खिलाफ अपना आक्रोश भी व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी की महिला इकाई ने जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह के नेतृत्व में घंटाघर चौक स्थित शहीद भगत सिंह के प्रतिमा स्थल पर दीप जलाकर वीर जवानों के आहुति को नमन किया एवं इससे पूर्व चीन के राष्ट्रपति सी जिंगपिन का पुतला दहन कर काफी आक्रोशित मुद्रा में नारेबाजी की। इस दौरान महिलाओं के चेहरे पर आक्रोश का भाव प्रकट हो रहा था और वह सी जिनपिंग मुर्दाबाद, भारत माता की जय, वीर सपूत अमर रहे आदि नारेबाजी कर रही थी। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह ने कहा कि सैनिक यदि सीमा पर लड़ सकते हैं तो हम लोग भी चीन के आर्थिक नीति का विरोध कर उनके सामानों का बहिष्कार कर उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करने की लड़ाई घर से भी लड़ सकते हैं और लड़ेंगे। इसके लिए महिलाओं ने संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा, गुलशन सिंह, कुंदन कुमारी, प्रेमलता शर्मा, अरनव सिंघानिया, नारायणी मिश्रा, अंशु प्रियंका, पूजा तिवारी, रूबी मिश्रा, फूलन देवी, संगीता शाह, पिंकी बागोरिया, महादेव, राहुल तिवारी आदि शामिल थे।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें