Bhagalpur News:भाजपा नेत्री के नेतृत्व में डोर टू डोर मास्क का हुआ वितरण

ग्राम समाचार, भागलपुर। भाजपा नेत्री सह पूर्व उपमहापौर डॉ. प्रीति शेखर द्वारा प्रदत मास्क को उनके सानिध्य में शुक्रवार को भाजपा तिलकामांझी मंडल भाजपा अध्यक्ष पंकज सिंह एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता सिन्हा के नेतृत्व में तिलकामांझी नगर मंडल के खिरनी घाट रोड, बड़गाछ चौक एवं बड़ी खंजरपुर के  सैकड़ों घरों में डोर टू डोर मास्क  का वितरण किया गया एवं लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर भाजपा नेत्री डॉ. प्रीति शेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से अपील किया है कि लोग ज्यादा से ज्यादा मास्क का प्रयोग करें और अपने आप को सुरक्षित रखें। कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है इसलिए एकमात्र उपाय यही है कि हम सब लोग घर से बाहर निकलते ही मास्क का प्रयोग करें एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ-साथ बार-बार अपने हाथों को धोएं एवं स्वच्छता का ख्याल रखें। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा  कार्यकर्तागण उपस्थित हुए। डॉ प्रीति शेखर ने लोगों को केंद्र में भाजपा सरकार व बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियों की भी चर्चा की और कहा कि इस कोरोना महामारी के संकट में बिहार सरकार और केंद्र सरकार जनता के साथ खड़ी है। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर सूरज शर्मा, युवा मोर्चा जिला मंत्री मानस सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रतिक आनंद, तिलकामांझी मण्डल उपाध्यक्ष श्रीनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष योगेश पाठक, मंत्री दीपक मिश्रा, अभिजित झा, महिला मोर्चा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संगीता सिन्हा, महामन्त्री भारती साह, उपाध्यक्ष रेखा साह, अनीता सिन्हा आदि लोग उपस्थित थे।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें