Pakur News: महेशपुर बीते दिन ब्रजपात से हुए दो व्यक्ति की मौत सीओ ने बताया कि मृतक के परिजनों को चार लाख की मुआवजा राशि दी जायेगी

ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर बीते दिन बुधवार को तेज बारिश के दौरान बज्रपात से महेशपुर थाना क्षेत्र के सिमलढाव गांव में 2 व्यक्ति की मौत हो जाने के मामले को लेकर बीते कल बुधवार देर रात महेशपुर अंचलाधिकारी रितेश जायसवाल और महेशपुर थाना प्रभारी उमा शंकर सिंह गांव पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए मृतक के परिजनों को समझाकर दोनों व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम हेतु पाकुड़ भेज दिया गया। सीओ रितेश जायसवाल ने बताया कि बीते कल सिमलढाव गांव में बज्रपात से गांव के ही सुशील मरांडी और गोविंदपुर गांव निवासी देवीधन बास्की का मौत हो गया था। उक्त मामले की जांच कर परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु पाकुड़ भेज दिया गया है। अंचलाधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को प्राकृतिक आपदा प्रबंधन विभाग से चार लाख रुपया मुआवजा राशि दिया जाएगा।

ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें