![]() |
| भोजन परोसते सहायक समाहर्ता |
ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:- जिला प्रशासन के तत्वावधान में जरूरतमन्दों के लिए शहर के तीन केन्द्रों शिवपुर विवाह भवन, अस्पताल के सामने और गोढ़ी विवाह भवन में संचालित कम्युनिटी किचन के बुधवार को 75 दिन पूरे हुए। साथ ही गोड्डा कॉलेज परिसर में प्रवासी श्रमिकों के लिए विशेष तौर पर संचालित किचन के भी 1 महीना पूरा हुआ। प्रशिक्षु IAS सह सहायक समाहर्ता ऋतुराज के निदेशन और रेडक्रॉस के कुशल संयोजन व अडानी पॉवर लिमिटेड एवं नगर परिषद के सहयोग से संचालित उक्त निःशुल्क भोजन शिविर में अब तक सवा लाख से अधिक लोगों ने अपनी क्षुधा मिटाई। रेडक्रॉस के सेवादारों में ''सुरजीत झा'', अखिल झा, इरफान अहमद, अमरेंद्र सिंह, इम्तियाज भारती, सुभाषचंद्र दास, शिवेंद्र झा, आशुतोष झा, मिथिलेश कुमार, ''मनोज कुमार पप्पु'' सत्यकाम राहुल, शेषमणि पांडेय, मनोज भारती, शाहिद इकबाल, सुनील साह, अमित बोस आदि ने जहां सेवादार के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई वहीं मुकेश गाडिया, समीर दुबे, अमित राय एवं सौरभ परासर उर्फ बच्चु झा ने कम्युनिटी किचन में अपनी सेवा के साथ ही प्रवासी श्रमिकों की सेवा में लगे लोगों के लिए बारी-बारी से सुबह-शाम नाश्ता उपलब्ध करवाया। रेडक्रॉस के कोषाध्यक्ष श्री गाडिया द्वारा सेवादारों के लिए निःशुल्क ग्लूकोज एवं ओआरएस भी प्रदान किया गया।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें