Bhagalpur News:भागलपुरी जर्दालू आम का क्रेज, चार दिन में 25 हजार किलो आम की ऑनलाइन हुई बुकिंग

ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर के जर्दालू आम की ऑनलाइन बुकिंग पहली जून से शुरू हुई और महज चार दिनों के अंदर पच्चीस हजार किलो आम की बुकिंग ऑनलाइन की गयी है। बिहार सरकार के उद्यान विभाग के साइट पर किये गये बुकिंग की आपूर्ति डाक विभाग की ओर से किया जायेगा। हालांकि आम की पैकिंग अभी शुरू नहीं हुई है और छह जून से पैकिंग के बाद 8 जून से आपूर्ति किये जाने का दावा उद्यान विभाग की ओर से किया जा रहा है। जिला उद्यान पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग की यह प्रक्रिया पहली बार अपनायी गई है। यह बुकिंग पटना और भागलपुर जिले के लिए है। उन्होंने बताया कि अभी तक पच्चीस हजार किलो का आर्डर मिला है। फिलहाल बुकिंग बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आम अभी कच्चा है। उम्मीद है आंठ जून से आम की डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि कृषि विभाग कृषक उत्पादक संगठन के जरिये किसानों से आम की खरीद कर रहा है और उसे डाक पार्सल के जरिये जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की कवायद कर रहा है। यह पहला साल है जब इस तरह का प्रयोग किया गया है। खरीद के लिए जो रेट तय किया गया है वह 70 रुपए है। 70 रुपए में उपभोक्ताओं के घर तक आम की डिलीवरी हो जाएगी। इसमें डाक पार्सल खर्च भी शामिल है। न्यूनतम 5 किलो का एक पैकेट होगा। नियमानुसार ग्राहकों को कम से कम 5 किलो आम लेना होगा। भागलपुर का जर्दालू आम अपने लजीज स्वाद‌के लिए पूरे देश में बेहद लोकप्रिय है। संदेश के रूप में यह आम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी भेजा जाता है। इस क्षेत्र के अधिकांश निवासी अपने सगे संबंधियों को भी यह संदेश देते हैं। लोग कहते हैं कि देश-विदेश में लोग भागलपुर को जर्दालू की खुशबू से जानते हैं। पुराने लोग कहते हैं इस आम में एक खास तरह की खुशबू और स्वाद है जो इसे दूसरे आमों से अलग करता है। व्यावसायिक जानकार बताते हैं कि यह आम देश की कई मंडियों में अपने नाम से बिकती है और लोग इस आम का इंतजार करते हैं। 
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें