ग्राम समाचार, भागलपुर। डिप्टी मेयर आज जेबीजे के सक्रिय युवासाथियों के माध्यम से मिली जानकारी पर शहर के अलग-अलग वार्डों के स्थानीय लोगों से मिलकर समस्या की जमीनी हक़ीक़त से अवगत हुए। इस दौरान डिप्टी मेयर वार्ड 42 के स्थानीय लोगों के बीच पहुँचे जहाँ के लोग भारी जलसंकट से जूझ रहे हैं। इस मौके पर डिप्टी मेयर ने कहा कि यहाँ डीप बोरिंग सहित सभी कार्य पूर्ण हो चुका है और केवल कुछ दूर पाइप नहीं बिछने के कारण हज़ारों परिवार पेयजल के अभाव में जी रहे हैं। संबंधित विभाग को अवगत कराते हुए जल्द ही पाइप बिछाने का कार्य पूर्ण कराकर इस समस्या से स्थाई निजात दिलाई जाएगी साथ ही शहर के अन्य हिस्सों की समस्या के समाधान के लिए भी यथासंभव प्रयास करूँगा। उन्होंने कहा कि शहर के ज़िम्मेदार पदाधिकारियों को इस स्तर के जड़ता की लत लग चुकी है कि जिस समस्या का निदान एक छोटे से पहल से संभव है, सिर्फ इनके उदासीन रवैये के कारण लंबे समय से वह भी लंबित पड़ा हुआ है।
Home
Bhagalpur
Bihar
Bhagalpur News:ज़िम्मेदार पदाधिकारियों के उदासीनता से शहर को समस्या से नहीं मिल रही निजात – राजेश वर्मा
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें