Pakur News: पाकुड़िया मानदेय भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकट से जूझ रहे है पारा शिक्षक

ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया प्रखंड के पारा शिक्षकों का मानदेय विगत अप्रैल माह से ही भुगतान नही किया गया है।समय पर मानदेय भुगतान न होने से पारा शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है। पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष श्री बबलू गोस्वामी ने बताया कि पारा शिक्षक अल्प मानदेय में सेवा दे रहे हैं।अल्प मानदेय का भुगतान भी समय पर न हो पाने से भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है।लॉक डाउन में भी पारा शिक्षक ऑनलाइन शिक्षण का काम के साथ साथ गैर शैक्षणिक कार्यों को भी करते रहे हैं।स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन के चावल एवं कुकिंग कॉस्ट का वितरण बच्चों के घर घर जा किया गया।अभी बच्चों के बीच पुस्तकों का वितरण किया जा रहा है। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि झारखण्ड के पारा शिक्षकों के स्थायीकरण हेतु दिनांक 09/06/2020 को पारा शिक्षकों का राज्य के शिक्षा मंत्री के अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में बनी नियमावली को संसोधित कर कैबिनेट में लाकर पास करने के आम सहमति पर प्रसंशा व्यक्त किया।प्रखंड अध्यक्ष श्री गोस्वामी पारा शिक्षकों के स्थायीकरण नियमावली को अविलंब कैबिनेट में पास कर इसे लागू करने एवं लम्बित मानदेय का अबिलम्ब भुगतान करने की मांग सरकार से किया।

ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें