Bhagalpur News:नए सत्र के लिए ऑनलाइन नामांकन और त्रुटिरहित परीक्षाफल प्रकाशन के लिए विश्वविद्यालय ने कसी कमर

ग्राम समाचार, भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए.के. सिंह के नेतृत्व में छात्रों के ऑनलाइन नामांकन व पंजीयन के अलावे सुचारू रूप से परीक्षा संचालन तथा ससमय त्रुटिरहित  परीक्षाफल प्रकाशन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन कमर कस चुकी है। इस काम को कुलपति के निर्देश पर प्राथमिकता के तौर पर अब मूर्त रूप दिया जा रहा है। ताकि छात्रों को राहत मिल सके और व्यवस्था पारदर्शी बन सके। टीएमबीयू के वीसी प्रो. ए.के. सिंह के निर्देश पर मंगलवार को पीजी जूलॉजी विभाग में समन्वय समिति के कन्वेनर प्रो. अशोक ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सत्र 2020-2023 में ऑनलाइन नामांकन, पंजीयन, परीक्षा तथा त्रुटिरहित परीक्षाफल प्रकाशन को लेकर विवि अधिकारियों के द्वारा ब्लू प्रिंट तैयार किया गया। सत्र 2020 -2023 में बीए, बीएससी तथा बीकॉम डिग्री पार्ट वन में नामांकन हेतु राज्य सरकार से स्वीकृति प्राप्त विषयों और सीटों का डाटा विषयवार सीसीडीसी कार्यालय से सभी अंगीभूत और सम्बद्ध कॉलेजों को आज भेज दिया गया है। सभी कॉलेज अपने अभिलेख से इसे मिलान कर रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर सीसीडीसी कार्यालय को देंगे। सीट मैट्रिक्स और सब्जेक्ट मैट्रिक्स की पूरी विवरणी कॉलेजों को भेजी गई है। सभी कॉलेजों को उसे सत्यापन कर रिपोर्ट सीसीडीसी कार्यालय को भेजने को कहा गया है। ताकि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा सके। बैठक में सीसीडीसी डॉ के.एम. सिंह, यूएमआईएस के नोडल ऑफिसर डॉ कमल प्रसाद, कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ रंजना और डॉ सरोज कुमार राय ने भाग लिया।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें