Rewari News : DC ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर समीक्षा बैठक की, रेवाड़ी जिले में दो कोविड पॉजिटिव और मिले


ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किए जा रहे उपायों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएमओ डॉ सुशील माही ने बताया कि जिला में कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 3315 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें 63 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 20 कोविड संक्रमण से ठीक होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब जिला में कोविड पॉजिटिव के 43 एक्टिव केस रह गए हैं, 2884 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 368 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 952 नागरिक  क्वारंटीन किए गए  हैं, जो देश व विदेश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के कोविड पॉजिटिव मरीजों को ऊपचार के लिए डब्लयूसीएमएस झज्जर में 35, मीडियर मानेसर में दो तथा पीजीआईएमएस रोहतक, एसजीटी गुरूग्राम, बीएलके अस्पताल दिल्ली, मैडिसिटी गुरूग्राम में एक-एक मरीज एडमिट हैं। जबकि दो कॉविड पॉजिटिव होम आइसोलेट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में आज दो कोविड पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक गांव कालूवास तथा एक बास रोड धारूहेड़ा निवासी कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिलाधीश ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आइेसोलेशन सेंटर, क्वारंटीन सेंटर व सैंपल लेने के लिए बनाए सेंटर पर कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार सभी सुविधाएं मौजूद होनी चाहिए ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थानीय शहरी निकाय विभाग को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधीश ने कहा कि 65 वर्ष से अधिक आयु, क्रॅानिक बीमारियों से ग्रसित, गर्भवती महिलाएं और दस वर्ष तक की आयु के बच्चों को घर में ही रहना चाहिए ताकि कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रहे। कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी बनाए रखें और घर से बाहर फेस मास्क जरूर पहने। सावर्जनिक स्थानों पर न थूकें आदि के बारे में आमजन को निरंतर जागरूक करने के निर्देश जिलाधीश ने दिए। जिलाधीश ने स्वास्थ्य विभाग को कोरोना के संक्रमण की चैन तोडऩे के लिए जिला में बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन में निंरतर स्कैनिंग व स्क्रीनिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को खांसी, जुखाम, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर जरूर सैंपल लें ताकि जिला में कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। सीएमओ डॉ सुशील माही ने बताया कि जिलाधीश नए पॉजिटिव मिले केसों की कान्टैक्ट ट्रेंसिंग के आधार पर सैंपलिंग, सैनिटाइजेशन और कंटेनमेंट जोन बनाने का कार्य तुरतं किया जा रहा है। इन नंबरों पर लें मदद : जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी लॉकडाउन के दौरान मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्ïडा, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, सीटीएम संजीव कुमार, सीएमओ डॉ सुशील माही, डीएसओ डॉ विजय प्रकाश, नप ईओ विजयपाल, सीएमजीजीए सौम्या गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें