Bhagalpur News:विज्ञान और तकनीक के युग में भी लोगों पर तंत्र मंत्र हावी, इलाज के लिए लोग ले रहे तांत्रिक का सहारा

ग्राम समाचार, भागलपुर। विज्ञान और तकनीक के इस युग में आज भी लोगों पर तंत्र मंत्र पूरी तरह से हावी है। बुधवार को भागलपुर के घंटाघर चौक स्थित विषहरी मंदिर में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां एक तांत्रिक एक बच्ची के ऊपर से प्रेत को भगाते दिखे। बच्ची के परिजनों के मुताबिक कई दिनों से उनकी बच्ची अजीब हरकत कर रही है। उनके अनुसार उनकी बच्ची पर किसी प्रेत का साया है ।बच्चे को ठीक कराने के लिए ही आज वे लोग मंदिर पहुंचे थे। लगभग आधे घंटे तक तांत्रिक अपने तंत्र मंत्र के बल पर बच्चे के ऊपर से प्रेत को हटाने के लिए अपने तंत्र मंत्र का इस्तेमाल करते रहे। घंटाघर चौक स्थित विषहरी मंदिर में बच्ची को लेकर आए उनके परिजनों ने बताया कि उनके ही घर के दामाद भोला नेबच्ची के ऊपर भूत बैठा दिया है। जिसके कारण हमारे घर का सारा सामान अपने आप गिरता बिखरता रहता है। हमें काफी क्षति पहुंच रही है और साथ ही साथ मेरी बच्ची का पढ़ाई लिखाई भी चौपट हो गया है। स्थानीय लोगों का भी कहना था कि इनके घर पर लगातार इस तरह का भूत पिचास का खेल चल रहा है जिसको देखते हुए आज परिजन मंदिर में पहुंचकर अघोरी बाबा से झाड़-फूंक करवाया। झाड़-फूंक के दौरान जब बाबा बच्ची को धूप दिखाते थे तो बच्चे स्वत: सारी बातें बयान करने लगती थी और फिर जब बाबा भस्म देते थे तो बच्चे शिथिल पड़ जाती थी। इस दौरान यह देखने के लिए वहां पर दर्जनों लोग उपस्थित हो गए और अपने अपने मोबाइल में भी कर्मकांड को कैद करने लगे। शांत होने पर बच्ची ने बताया कि मैं नवयुग विद्यालय की छात्रा हूं। मेरे साथ कब क्या हो जाता है मुझे पता नहीं चलता है। मैं घर से कैसे और कब मंदिर आई मुझे कुछ भी पता नहीं है।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें