Bhagalpur News:जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में बांटे गए पांच हजार मास्क

ग्राम समाचार, भागलपुर। करोना जैसी महामारी में जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक भुवानियां के सौजन्य से जिले में चलाए जा रहे एक लाख मास्क वितरण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पांच हजार मास्क वितरण किया गया। आज पांचवें दिन दीपक भुवानियां ने जदयू के सभी साथियों के सहित वार्ड 37 की पार्षद बबीता देवी के साथ मुंदीचक सब्ज़ी मंडी से भीखनपुर त्रिमूर्ति चौक होते हुए 3 गुमटी तक लोगों के बीच 5000 पीस मास्क का वितरण किया। मास्क वितरण में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष दीपक गुप्ता, व्यवसायिक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष कैलाश झुनझुनवाला, चंद्रमा कुमार, उमा मोदी, अभिजीत गुप्ता, रवि गौड़ प्रवीण शर्मा, अर्जुन मावतवाल, अजय राय, पवन सिंह आदि उपस्थित थे। इस मौके पर दीपक  भुवानियां ने कहा कि बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए योजना पर लगातार काम चल रहा है। आम लोगों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। जिला व नगर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सक्रिय कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह कार्य किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है की मास्क बाँट कर लोगों को जागरूक करें ताकि करोना जैसी बीमारी से बचने के लिए लोग मास्क को पहनना ज़रूरी समझें। उन्होंने कहा कि संकट के इस वक्त सबको हाथ से हाथ मिलाकर काम करने की आवश्यकता है।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें