Bhagalpur News:राजद सुप्रीमो के जन्मदिन पर युवा राजद के प्रवक्ता अरुण यादव ने गरीबों के लिए संघर्ष करने का लिया संकल्प

ग्राम समाचार, भागलपुर। आज युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के 73वें जन्मदिन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देशानुसार ‘‘गरीब सम्मान दिवस’’ पर सैकड़ों गरीबों के बीच भोजन पैकेट वितरण किया। प्रवक्ता अरुण यादव ने लालू यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि लालू जी के संदेशों को आत्मसात कर गरीबों, वंचितों और अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के हक हकूक के लिए संघर्ष करने का संकल्प लेता हूँ। आज आजादी के 73 साल बाद भी समाज में गैरबराबरी हैं। अशिक्षा, गरीबी, भूखमरी और बेरोजगारी ब्याप्त हैं। लालू जी की इस लड़ाई को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आगे बढ़ाने के लिए छात्र, नौजवान, किसान और श्रमवीर कृत संकल्पित है। 
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें